CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले के साथ कई जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। जानिए किस जिले में कौन बना नया पुलिस अधीक्षक।
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh IPS Transfer News) में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिससे कई जिलों के एसपी की कुर्सियां बदल गई हैं।

ये बदलाव न केवल प्रशासनिक दृष्टि से अहम हैं, बल्कि आने वाले समय में कानून व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं किस जिले में किस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी।
सात IPS अधिकारियों के तबादले
राज्य सरकार ने देर शाम जारी आदेश में कुल 7 आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers Transfer List) के तबादले किए हैं। इन तबादलों के तहत कुछ अधिकारियों को नए जिलों का प्रभार दिया गया है तो कुछ को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कौन बना किस जिले का नया एसपी? देखें पूरी लिस्ट
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार तबादलों की सूची इस प्रकार है —
- * मोहित गर्ग (IPS 2013) – पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
- * चन्द्रमोहन सिंह (IPS 2014) – पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से निदेशक, ट्रेनिंग/ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, रायपुर।
- * अंकिता शर्मा (IPS 2018) – पुलिस अधीक्षक, सक्ती से पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव।
- * यदुवली अक्षय कुमार (IPS 2018) – पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
- * रतना सिंह (IPS 2019) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर।
- * प्रफुल्ल ठाकुर (IPS 2015) – सेनानी, 4थी वाहिनी, छसबल माना रायपुर से पुलिस अधीक्षक, सक्ती।
- * पंकज चन्द्रा (IPS) – सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगो कोरबा से पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव।
राजनांदगांव और सक्ती पर सबकी निगाहें
इन तबादलों में सबसे चर्चित नाम अंकिता शर्मा (SP Ankita Sharma) का है, जिन्हें सक्ती से राजनांदगांव भेजा गया है। वहीं, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती जिले की कमान सौंपी गई है।
इन दोनों जिलों में कानून व्यवस्था और नक्सल गतिविधियों की चुनौती को देखते हुए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
